{"_id":"65d3530f669d2e565d00f176","slug":"shikha-pujan-today-in-kui-kanda-nag-tandi-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-112411-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुई कंडा नाग तांदी मंदिर में शिखा पूजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुई कंडा नाग तांदी मंदिर में शिखा पूजन आज
विज्ञापन
कुई कंडा नाग तांदी मंदिर की प्राण प्रतिष्टा में देवी देवता के शोभायात्रा के दौरान मौजूद लोगों क
नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब
14 फरवरी से शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, क्षेत्र के नौ आराध्य देवता पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। कुई कंडा नाग तांदी मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शिखा-पूजन के साथ मंगलवार को संपन्न होगा। मंदिर में 14 फरवरी से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। मंदिर की प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। हजारों लोग मंदिर पहुंच कर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बन रहे हैं और देवी-देवताओं को आशीर्वाद ले रहे हैं।
मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में क्षेत्र के नौ आराध्य देवी-देवता पहुंचे हैं। हजारों लोग कुई कंडा नाग के दर्शन कर रहे हैं। नाग देवता के गूर विनोद ठाकुर ने कहा कि पहली बार देवताओं का भव्य मिलन लोग देख रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा में देवता साहिब व्युंगली नाग, करेरी नाग, घाटवी नाग, चजाई नाग और कुई कंडा नाग तांदी, माता भुवनेश्वरी दुराह, चेबड़ी शानी माता और गोथना माता का भव्य मिलन आकर्षण का केंद्र बना है। मंगलवार को मंदिर की फेरी और शिखा पूजन होगा। इसमें नित्थर और आसपास के हजारों लोग ऐतिहासिक दिन के साक्षी बनेंगे।
कुई कंडा आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर का कहना है की हर दिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी लोग सहयोग दे रहे हैं। लोग एक साथ ईष्ट देवों के दर्शन करेंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।