फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sharnal village, cracks in Anganwadi center building due to landslide, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: फिर खतरे की जद में शरनाल गांव, भूस्खलन से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में आईं दरारें

Sun, 15 Sep 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
भूमि धंसने से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में आईं दरारें, ग्रामीणों की मदद से करवाया खाली, बीते वर्ष भूस्खलन से दो परिवार हुए थे बेघर, सरकार नहीं ले रही सुध, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत के शरनाल गांव पर भूमि धंसने से फिर खतरा मंडरा रहा है। बीते रोज भारी बारिश के कारण गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन में भूमि धंसने से दरारें आ गईं। इससे ग्रामीण फिर से सहम गए हैं। बीते वर्ष भी यहां दो घरों को क्षति पहुंची थी, जिससे दो परिवार बेघर हो गए थे। उसके बाद भी सरकार ने सुध नहीं ली, जिसके चलते ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष है।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते रोज भारी के कारण दरकाली पंचायत का शरनाल गांव एक बार फिर भूस्खलन की जद में आ गया है। बारिश से आंगनबाड़ी केंद्र में दरारें आ गई हैं, जिसे ग्रामीणों की मदद से खाली करवाया गया। बीते वर्ष भी यहां दो ग्रामीणों के घर भूस्खलन की चपेट में आ गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि बीते वर्ष भी गांव पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा था। ग्रामीणों ने सरकार के नुमाइंदों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष गांव को सुरक्षित करने की मांग उठाई थी, लेकिन न तो सरकार और न ही प्रशासन की तरफ से कोई त्वरित कारवाई गई। ऐसे में इस बार भी भूस्खलन से गांव को खतरा है। आंगनबाड़ी केंद्र भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसे रातों-रात ग्रामीणों ने खाली तो कर दिया है, लेकिन अब आंगनबाड़ी केंद्र को कहां चलाया जाएगा, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरनाल गांव के कुंदन लाल, अर्जुन दास, सूरत सिंह, राजपाल, किशन दास, बिशेषर लाल, रमेश कुमार, प्यारेलाल सहित अन्य का कहना है कि बीते कई वर्षों से गांव में भूस्खलन का सिलसिला चल रहा है। इस भूस्खलन को रोकने के लिए दीवार और पानी की निकासी के लिए निकासी नालियों का निर्माण किया जाना चाहिए। समय रहते सुरक्षा के लिहाज से कार्य नहीं होते, तो शरनाल गांव के ग्रामीणों को पलायन करने को मजबूर होना पड़ेगा। भूस्खलन की चपेट में रत्नदास का घर भी आ गया है, जो मजबूरी में इसी घर में रह रहा है। वहीं, गांव के किशन लाल के घर पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते वर्ष भी गांव में नुकसान का आकलन कर टीम लौटी थी, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो पाए हैं। यदि बारिश नहीं थमती तो ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ेंगी।

शरनाल गांव के ऊपर से भूस्खलन लगातार जारी है। पिछली बार भी भूस्खलन ये दो ग्रामीण बेघर हो गए थे। अब आंगनबाड़ी केंद्र इसकी चपेट में आ गया है। - गुलजारी लाल सानी, प्रधान, दरकाली, पंचायत


शरनाल गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में दरारें आ गई थीं, जिससे भवन पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है। भवन को खाली करवा दिया गया है। अब किराये के भवन में आंगनबाड़ी केंद्र चलेगा। -शशि ठाकुर, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article