फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shantadi religious program in Rohru

Rampur Bushahar News: ट्रैफिक प्लान के बावजूद गवास को जाने वाली सड़कों पर लगा रहा जाम

Wed, 07 Jan 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shantadi religious program in Rohru
ट्रैफिक प्लान के बावजूद गवास गांव को जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद
रोहड़ू। शांतड़ी अनुष्ठान के दूसरे दिन भी आस्था आ उल्लास देखने को मिला। हजारों की संख्या में लोग शिखा पूजन की मुख्य रस्म को देखने के लिए गवास पहुंचे। सुबह से ही गवास गांव तक वाहनों के आने सिलसिला शुरू हो गया। वाहनों के लिए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। इसके बावजूद दिनभर गांव को जाने वाले मार्गों पर जाम लगा रहा। ट्रैफिक प्लान के अनुसार रोहड़ू की ओर से आने वालीं बसें और छोटे वाहन समोली से सैंजी, धुमादार, भटवाड़ी से होकर हिंगवाला तक आ रहे हैं। सड़क पर वाहनों को सुचारु रूप से चलाने के लिए यातायात को वनवे रखा गया है, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे से ही मार्ग पर जाम लग गया। गांव की ओर जाने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। इसी मार्ग से होते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा भी चलाई गई, लेकिन वह भी जाम के कारण सुचारु रूप से नहीं चल सकी। वहीं, मार्ग पर निगम की एक बस खराब होने के कारण भी दिक्कतें और बढ़ गईं। हिंगवाला से गवास तक चार किलोमीटर पर टैक्सी सेवाएं चल रही हैं। निजी वाहनों की आवाजाही मार्ग पर बंद रही। पुलिस के जवानों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान भी ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गवास में तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article