फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SFI uprooted hemp and gave message of de-addiction

Rampur Bushahar News: एसएफआई ने भांग उखाड़ कर दिया नशामुक्ति का संदेश

Sat, 20 Jul 2024 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाए प्रशासन : एसएफआई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते नशे के खिलाफ एसएफआई ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। वहीं इकाई ने रामपुर और साथ लगते क्षेत्रों में नशे के बढ़ते प्रभाव पर रोक लगाने की मांग उठाई है। अभियान के तहत इकाई ने शहर के साथ सटे चाटी क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधे नष्ट किए और नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

एसएफआई शिमला जिला अध्यक्ष राहुल विद्यार्थी ने कहा की चाटी में अवांछित रूप से उगी भांग के पौधों को उखाड़ा गया। इसको नष्ट करने का मुख्य मकसद युवाओं को नशे से दूर करना है। कहा कि आज का युवा वर्ग भांग के नशे की चपेट में आ रहा है। इससे युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास भी प्रभावित हो रहा है। कहा कि भांग से आज समाज में बहुत सी बुरी प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं। खास तौर से युवा वर्ग आज नशा करने में दिन प्रतिदिन संलिप्त हो रहा है। इससे उनका भविष्य अंधकार की ओर अग्रसर हो रहा है। उनकी सोचने समझने की शक्ति छोटी उम्र में ही क्षीण हो रही है। साथ में भांग के पौधों से सांप इत्यादि विषैले जीवों के बढ़ने का डर रहता है।
विज्ञापन


इकाई सचिव मुस्कान का कहना है कि आज समाज को सभ्य बनाने के लिए युवाओं को सही मार्गदर्शन देना जरूरी है। उनको नशे की ओर बढ़ने से रोकना होगा, तभी समाज में काफी सारे जघन्य अपराधों को कम किया जा सकेगा। नशे के आवेश में ही युवा वर्ग अकसर अपराध कर बैठता है। इससे उनका चरित्र खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed