फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven day NSS special camp organized in Government College Ani

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

Fri, 07 Feb 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय आनी में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर आयोजित
विज्ञापन

स्वयंसेवियों को सरकार की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर में स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। सुबह के सत्र में स्वयंसेवियों ने योग और प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी स्वयंसेवियों ने ड्रिल में भाग लिया। क्षेत्र कार्य के अंतर्गत महाविद्यालय के झाड़ियों की कटाई और छंटाई कर पौधों की गुड़ाई की गई। शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत आनी खंड के सीडीपीओ इंद्र सिंह गर्ग ने स्रोत व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारिता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। भारत सरकार के तहत शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्रोत व्यक्ति ने कॅरिअर काउंसलिंग के बारे में भी स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। अकादमिक सत्र के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. कंवर दिनेश सिंह, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार और प्रोफेसर अशोक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed