{"_id":"67af30b8c9df9d3a310a9048","slug":"seven-day-national-service-scheme-started-in-theog-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129850-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुटता के साथ सामाजिक सेवा में आगे आएं स्वयंसेवी : भूपिंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता के साथ सामाजिक सेवा में आगे आएं स्वयंसेवी : भूपिंदर
विज्ञापन
ठियोग कॉलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू हो गया है। शुक्रवार को कॉलेज प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। शिविर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास नाथन और प्रो. चेतना नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चेतना नेगी ने सात दिवसीय शिविर की आगामी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी विद्यार्थियों को शिविर में अनुशासन और निस्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का थीम यूथ फॉर माई भारत रहा। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. भूपिंदर सिंह ठाकुर ने स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं दीं। सभी विद्यार्थियों को एनएसएस के महत्व को दर्शाते हुए एकजुटता के साथ सामाजिक सेवा करने के लिए प्रेरित किया। नशे से दूर रहने की हिदायत भी दी। शिविर में महाविद्यालय के 70 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं। वहीं, स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। आगामी रूपरेखा तैयार की।