फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Bhado Fair will be held at the Devta Sahib Damukh temple complex

Rampur Bushahar News: देवता साहिब दमुख मंदिर परिसर में मनाया जाएगा भादो मेला

Sun, 13 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
धार्मिक रीति रिवाज के मुताबिक साल में एक बार सजाया जाता है देवी का रथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
परशुराम जी की चार ठहरियों में शुमार नोग घोड़ी देव अधिष्ठाता प्रमुख देवता दमुख के मंदिर परिसर में बुधवार को भादो मेला मनाया जाएगा। प्राचीन काल से चली आ रही देव परंपरा का निर्वहन करते हुए देवी साहिबा का रथ साल में एक बार भादो मेले के दिन श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विशेष रूप से सजाया जाता है। मेले में दशोटी के अलावा बाहरी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने मेले में पहुंचते हैं। खासकर, मेले में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा संख्या में देखने को मिलती है। देवी-देवताओं का महामिलन का विशेष महत्व रहता है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर दिन भर महिला और पुरुष देवलू संग नाटी डालेंगे। वहीं, मंदिर नियमों के मुताबिक देवता साहिब दमुख के धार्मिक कार्यक्रमों को बखूबी अंजाम देने के मकसद से मान्यता के मुताबिक देवलू की जिम्मेदारी एक साल के लिए मंदिर समिति की ओर से ग्राम वार सौंपी जाती है। परंपराओं का निर्वहन करते हुए ग्राम कराली थाना को भार मुक्त किए जाने के उपरांत अगले एक साल के लिए देवलू की जिम्मेदारी ग्रामवासी जगूनी को विधिवत सौंप दी जाएगी। इस दिन एक साल के अंतराल में मंदिर समिति को प्राप्त हुई आय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी और महासचिव जीएल डमालू ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed