फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven-day National Service Scheme camp at GB Pant Memorial Government College

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने नशामुक्त समाज निर्माण की ली शपथ

Sun, 28 Dec 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Seven-day National Service Scheme camp at GB Pant Memorial Government College
रामपुर कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवी नशे के खात्मे की शपथ लेते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन 
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर रविवार को संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ ली। साथ ही स्वच्छ भारत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र साहनी और प्रो. रंजू नेगी के कहा कि शिविर की थीम युवा शक्ति मेरा भारत-विकसित भारत और नशामुक्त समाज रहा। शिविर के दौरान नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई। इसके अलावा कॉलेज परिसर और गोद लिए गए क्षेत्र रचोली में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही प्रात: कालीन ड्रिल, उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत सर्वेक्षण, एमजीएमसी अस्पताल खनेरी में सेवा कार्य और विद्यालयों में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वयंसेवकों ने पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पदम छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रचोली में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। रविवार को शिविर के समापन समारोह में डॉ. विद्या बंधु नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. टीडी वर्मा रहे। अतिथियों ने एनएसएस को युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और समाज सेवा का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र साहनी और प्रो. रंजू नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर से स्वयंसेवकों में सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article