फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Senior Secondary School Ani became the winner in Marchpast

Rampur Bushahar News: मार्चपास्ट में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी बना विजेता

Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Senior Secondary School Ani became the winner in Marchpast
आनी में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छ
आनी में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 17 स्कूलों की 250 छात्राएं विभिन्न खेलों में दिखाएंगी दमखम

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ पर पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष सतपाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पहले दिन प्रतियोगिता में भाग ले रहीं विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने मुख्य अतिथि को मार्चपास्ट कर सलामी दी। मार्चपास्ट में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी की छात्राएं प्रथम स्थान पर रहीं। इस अवसर पर स्थानीय छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। स्कूल प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र के 17 स्कूलों की करीब 250 छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और योग सहित विभिन्न खेलें होंगी। मुख्य अतिथि सतपाल ठाकुर ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन की ओर से रखी गई विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें सरकार के समक्ष उठाने और समाधान करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पंचायत समिति उपाध्यक्ष गंगा देवी, प्रधान बखनाओं चमन भारती, संजय ठाकुर, पीआई पंचायत जोगेंद्र शर्मा, आशीष ठाकुर, योगराज, पूनम गोस्वामी, एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा, मधु शर्मा, पूर्ण ठाकुर, पप्पू सत्या, रणधीर ठाकुर, संजय मार्कंडेय, सुशील कुमार, खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी सहित विभिन्न स्कूलों के इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed