फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sekelten recovered a missing person in nerwa

Rampur Bushahar News: चार महीने से लापता युवक का मिला कंकाल

Tue, 29 Nov 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
नेरवा/जुब्बल। जिले के नेरवा में चार महीने से लापता व्यक्ति का कंकाल बरामद किया गया है जबकि जुब्बल में एक महीने से लापता चल रहे युवक शव घर से नजदीक नाले से मिला है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला नेरवा क्षेत्र के थरोच क्षेत्र का है, जहां चार माह से लापता व्यक्ति का कंकाल घर के नजदीक नाले के किनारे से बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह गिरकर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रोशन लाल पुत्र बुद्धि सिंह गांव लाबरोग, डाकघर थरोच 23 जुलाई को अचानक घर से लापता हो गया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना परिजनों ने 24 जुलाई को नेरवा थाने में दी। नेरवा पुलिस और परिजनों ने एक महीने तक रोशन लाल की खोज में संयुक्त सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अब घटना के चार महीने के बाद रोशन लाल का कंकाल नाले के किनारे से मिला है। आशंका है कि पैर फिसलने की वजह से रोशनलाल की ढांक से गिरकर नाले के किनारे गिर गया होगा, जिस स्थान पर कंकाल मिला है, उस तरफ लोगों की कोई आवाजाही नहीं है। यही वजह है कि शव पर किसी की नजर नहीं पड़ी। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति भेड़-बकरियां चराने गया था। जब वह पशाड़ के समीप डिंकर नाला में पहुंचा तो उसने नाले के किनारे एक मानव कंकाल पड़ा देखा। उन्होेंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीण और मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने कपड़ों से मृतक की शिनाख्त की। नेरवा थाना से प्रभारी जयंत करुण गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम और डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के बाद कंकाल परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार किया। एसडीपीओ चौपाल राजकुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कंकाल के सैंपल लेकर एसएफएल जुन्गा भेजे जाएंगे। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed