{"_id":"6a43c9ed36ddba0f0b07c66c","slug":"second-meeting-for-the-rampur-municipal-council-president-and-vice-president-election-on-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-163712-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए 6 जुलाई को दूसरी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए 6 जुलाई को दूसरी बैठक
विज्ञापन
बैठक में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य
27 जून को पहली बैठक कोरम पूरा न होने के कारण हुई थी स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 6 जुलाई को दूसरी बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 11 बजे नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के सभागार में होगी। इससे पहले 27 जून को पहली बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई थी। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के तहत यह बैठक बुलाई गई है। पहली बैठक 27 जून को सुबह 11 बजे निर्धारित की गई थी। लेकिन हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 89(7) के अनुसार कोरम पूरा नहीं हो सका। इस कारण चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। अब सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को 6 जुलाई की बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। यह चुनाव नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए होगा। बैठक में सभी नवनिर्वाचित सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।