फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Second day of Shrimad Bhagwat Katha in Rampur

Rampur Bushahar News: सांसारिक सुख-संपदा से कहीं अधिक बढ़कर है प्रभु का नाम

Thu, 04 Jun 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्री ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं को हिंदू परिचय के बारे में जानकारी दी गई। महंत स्वामी संगम भारती महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसारिक सुख-संपदा से कहीं अधिक बढ़कर प्रभु का नाम है। यह हृदय को सच्ची शांति प्रदान करता है। प्रभु की भक्ति और नाम संकीर्तन से ही भवसागर पार किया जा सकता है। संतों और भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जन्मों के पाप खत्म होते हैं। कथा जीवन के गूढ़ रहस्यों को उजागर करती है। महाराज ने हिंदू परिचय के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कथा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर माथा टेका। प्रवचन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक चला।

स्वामी संगम भारती महाराज ने कहा कि मोह माया का त्याग करना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि प्रभु का नाम ही वास्तविक सुख का स्रोत है। भक्ति के माध्यम से ही व्यक्ति जीवन के बंधनों से मुक्त हो सकता है। कथा सुनने से व्यक्ति को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है। यह जीवन को सही दिशा प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed