फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM Kalpa emphasizes Dr. Y.S. Parmar Education Loan Scheme

Rampur Bushahar News: एसडीएम कल्पा ने डॉ. वाईएस परमार शिक्षा ऋण योजना पर दिया जोर

Wed, 02 Sep 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

कल्पा के एसडीएम प्रवीण भारद्वाज ने बैंकों की त्रैमासिक जिला समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान डॉ. वाईएस परमार शिक्षा ऋण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। एसडीएम ने बैंकों को पात्र विद्यार्थियों के बीच योजना की व्यापक जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में जिला किन्नौर में विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें उच्च शिक्षा ऋण, वित्तीय समावेशन, फसल बीमा और कृषि ऋण प्रवाह जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। एसडीएम प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि प्राप्त शिक्षा ऋण आवेदनों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इससे आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को समय पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। एसडीएम कल्पा ने सभी वित्तीय संस्थानों से जिले के विकासात्मक लक्ष्यों के लिए समन्वय से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर विचार विमर्श हुआ। वित्तीय साक्षरता को सुदृढ़ करने के सुझावों पर भी गहनता से चर्चा की गई। मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक संजीव के. सक्सेना ने बैठक का संचालन किया। भारतीय रिजर्व बैंक के तरुण चौधरी और नाबार्ड के चंद्रेश कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed