फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM inspected many apple collection centers of Tikkar

Rampur Bushahar News: सेब संग्रह केंद्रोंं में पाईं अनियमितताएं, उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट

Thu, 29 Aug 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected many apple collection centers of Tikkar
एमआईएस के सेब एकत्रिकरण केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम विजय वर्धन
एसडीएम ने किया टिक्कर के कई सेब संग्रह केंद्रोंं का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहडू। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत टिक्कर तहसील के तहत कई सेब संग्रह केंद्रोंं में अनियमिततांए सामने आई हैं। एसडीएम रोहड़ू ने औचक निरीक्षण के बाद इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी है। एसडीएम रोहड़ू विजय वर्धन ने टिक्कर क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न ग्रेडिंग-पेकिंग हाउस और सेब कलेक्शन सेंटर पुजारली, सजार, मंडारली सहित कई स्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामले सामने आए। कुछ स्थानों पर वजन मापने की मशीनें सही ढंग से काम नहीं कर रहीं थी, तो कुछ सेब कलेक्शन सेंटरों में बोरियों में सेब का वजन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं था। मंडारली में निरीक्षण के दौरान अधिकतम बोरियों में सेब का वजन 30 से 35 किलोग्राम पाया गया। सरकार के दिशा निर्देशों और उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, प्रत्येक बोरी का वजन 37.5 किलो से कम नहीं होना चाहिए था। निरीक्षण के दौरान जरूरी रिकॉर्ड और दस्तावेज भी अधूरे पाए गए। संचालन प्रक्रिया में भी खामियां पाई गईं। इस दौरान सामने आया कि सेब संग्रहण केंद्रों में सेब रखने का स्थान पर बोरियों को तिरपाल से ठीक से ढका गया, जिससे बारिश में सेब की बोरियां भीगी हुई पाई गईं।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्रेडिंग-पेकिंग हाउस में सरकार की ओर से जारी निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार यूनिवर्सल कार्टन में तय सेब पाया है। कई पेकिंग सेंटरोंं में सरकार की ओर से तय दाम से अधिक वसूली की भी शिकायतें मिली हैं। एसडीएम ने अनियमितताओं की रिपोर्ट संबंधित उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन


संबंधित इकाइयों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित सरकारी कर्मचारी अनुपालन में असफल रहने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में रोहड़ू क्षेत्र की ऐसी अन्य सभी इकाइयों का भी नियमित औचक निरीक्षण किया जाएगा । बागवानों के हितों की रक्षा के लिए सेब विपणन प्रक्रिया से जुड़ी सभी इकाइयों को सरकारी नियमों के अनुरूप पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों के अनुसार ही संचालित करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। - विजय वर्धन, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article