फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM honored women who did excellent work

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को एसडीएम ने किया सम्मानित

Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
SDM honored women who did excellent work
तकलेच स्कूल सभागार में महिला दिवस पर एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन महिलाओं को सम्मानित करते हुए। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की तकलेच पंचायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। बाल विकास परियोजना रामपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र मोहन और बीडीओ रामपुर अभिषेक कुमार गर्ग (आईएएस) ने बाल विकास परियोजना द्वारा जारी कैलेंडर का विमोचन किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस मौके पर सर्व प्रथम परियोजना रामपुर के अंतर्गत वृत्त डंसा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम से कार्यक्रम का आगाज किया। वृत्त गानवीं, डंसा, सराहन और बरकल ने समूहगान और वृत्त बाहली, गोपालपुर ने नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वृत्त रामपुर की कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वृत्त ज्यूरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किन्नौरी नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसडीएम सुरेंद्र मोहन और बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेज ने विभिन्न प्रतिभागियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

नेहा को खेल के क्षेत्र में जबकि वीना कश्यप अधीक्षक ग्रेड-1, सरस्वती ठाकुर सहित अन्य महिलाओं को अलग अलग क्षेत्रों में सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वर्ष 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को भी सम्मानित किया गया। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना के अधिकारी कर्मचारी और विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed