फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM honored Kabaddi Association President Raj Kumar Bharanta

Rampur Bushahar News: एसडीएम ने कबड्डी एसोसिएशन अध्यक्ष राज कुमार भरांटा को किया सम्मानित

Tue, 13 Oct 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
SDM honored Kabaddi Association President Raj Kumar Bharanta
राजकुमार भ्रांटा को सम्मानित करते एसडीएम रोहडू
रोहड़ू । उपमंडलाधिकारी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार भरांटा को सम्मानित किया। एशियन कबड्डी फेडरेशन की ओर से 20वें एशियन गेम्स में तकनीकी अधिकारी नियुक्त होना राज कुमार भरांटा के साथ-साथ पूरे प्रदेश और विशेषकर रोहड़ू क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। जापान के आइची प्रीफेक्चर और नागोया शहर में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर 2026 तक आयोजित 20वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ियों ने भी भाग लिया, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। राज कुमार भरांटा वर्ष 2018 से लगातार हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश में कबड्डी के प्रचार-प्रसार, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने राज कुमार भरांटा को बधाई देते हुए कहा कि खेलों के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियां और योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने प्रदेश में कबड्डी के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article