फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM guided the students in Ani

Rampur Bushahar News: आनी में एसडीएम ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

Sun, 25 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
SDM guided the students in Ani
आनी में आयोजित कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला में एसडीएम लक्ष्मण कनेट छात्रों को मार्गदर्शन करते हु
कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला में दी कई महत्वपूर्ण जानकारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पंचायत समिति सभागार आनी में रविवार को विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। आनी के एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने इसकी अध्यक्षता की। एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने विद्यार्थियों को भारत के इतिहास, सभ्यता और भौगोलिक संरचना के बारे में जानकारी दी। एसडीएम ने बताया कि कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों और नौकरी के इच्छुक युवाओं को उनकी रुचि, कौशल और योग्यता के अनुरूप सही शैक्षणिक पाठ्यक्रम और कॅरिअर विकल्प चुनने में सहायता करना है। इससे युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने भविष्य को लेकर सही निर्णय ले पाते हैं। कार्यशाला के अंत में एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मेहनत, अनुशासन, नियमित अभ्यास और ऊंचे सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम से विद्यार्थियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed