फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Science Day celebrated in Ani College

Rampur Bushahar News: आनी काॅलेज में मनाया विज्ञान दिवस

Sat, 01 Mar 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Science Day celebrated in Ani College
राजकीय महाविद्यालय आनी में विज्ञान संकाय और साइंस सोसायटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
प्रदर्शनी और छात्र संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 3 मार्च तक छात्र उपयोगी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. कुंवर दिनेश सिंह ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विज्ञान संकाय और साइंस सोसायटी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम विज्ञान विषय में छात्रों की रुचि बढ़ाने और प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य ने कहा कि विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन से युवा राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। महाविद्यालय की साइंस सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र पाॅल ने बताया कि विभाग ने विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर चार-दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियों का शुभारंभ किया। इसमें भारत के युवाओं की विज्ञान और नवाचार में बढ़ती भूमिका विषय पर निबंध लेखन और वैज्ञानिक फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय के प्राध्यापक अनिल कश्यप, विजय कुमार और पुष्पा गुलेरिया के निर्देशन में विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी और छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 3 मार्च को विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 3 मार्च को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed