फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Schoolgirls stole the show at the Bees Shauj Fair

Rampur Bushahar News: बीस शौज मेले में स्कूली छात्राओं ने मचाया धमाल

Wed, 07 Oct 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirls stole the show at the Bees Shauj Fair
# देवी माता पछला के सानिध्य में बीस शौज मेले में स्कूली छात्राओं ने मचाया धमाल**देहुरी में तीन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी उपमंडल के जाबन क्षेत्र के देहुरी में देवी माता पछला के सानिध्य में तीन दिवसीय बीस शौज मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में देवता देहुरी नाग और देवता कुलक्षेत्र महादेव ने भी शिरकत की। मेले के दौरान स्कूली छात्राओं ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब धमाल मचाया और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। मेले में एपीएमसी कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष अमर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने देवी माता पछला और मेले में विराजमान देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। मेला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मंच संचालक प्रीतम सागर ने बीस शौज मेले के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मेला वर्ष 1977 से शुरू हुआ था और आज भी क्षेत्रवासी इस प्राचीन परंपरा को पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निभा रहे हैं। मुख्य अतिथि अमर ठाकुर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और मेलजोल बढ़ता है। इस अवसर पर अमर ठाकुर, भाग चंद वर्मा, शशि मल्होत्रा, कुकी ठाकुर, प्रकाश, दीपू, राजेंद्र ठाकुर, प्रधान उर्मिला देवी, मेला कमेटी प्रधान परस राम ठाकुर, प्रीतम सागर, कारदार प्रेम शर्मा, कारदार ईश्वर, कारदार रवि ठाकुर सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

# देवी माता पछला के सानिध्य में बीस शौज मेले में स्कूली छात्राओं ने मचाया धमाल**देहुरी में तीन

# देवी माता पछला के सानिध्य में बीस शौज मेले में स्कूली छात्राओं ने मचाया धमाल**देहुरी में तीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed