फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school annual function

Rampur Bushahar News: च्वाई स्कूल में नवाजे मेधावी

Sat, 23 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने पहाड़ी, कुल्लवी नाटी से लूटी वाहवाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला च्वाई में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद कुल्लू के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में कांग्रेस नेता परसराम, शेर सिंह, अनिल नेगी, मनोहर लाल चौहान और बीडीसी सदस्य आत्माराम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य विद्या कुमारी ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्यातिथि के समक्ष विद्यालय की समस्याओं को रखा। मंच का संचालन शिक्षक हरीश ठाकुर ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों ने नाटक सहित पहाड़ी, कुल्लवी, फिल्मी और किन्नौरी गीत पेश कर खूब वाहवाही लूटी। वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरते हुए सभी को मंत्रमुग्ध किया। मुख्यातिथि ने करीब 63 विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया। सुनाक्षी, राजकुमारी, प्रियम, मोनिका, दीक्षित, रोहित, राघव, नमन, कुमकुम, मुस्कान और श्रुति सहित कई अन्य मेधावियों को नवाजा। मुख्यातिथि ने स्कूल प्रशासन, एसएमसी और स्कूली बच्चों को वार्षिक उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने गुरुजनों से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ें।


इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश, चायल के प्रधान ओम प्रकाश, च्वाई पंचायत की प्रधान गीता भूषण, बखनाओं के प्रधान अमित ठाकुर बॉबी, नम्होंग के प्रधान उत्तम ठाकुर, एसवीएम च्वाई के प्रधानाचार्य डॉ प्रकाश, एसएमसी अध्यक्ष शेर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed