{"_id":"5da742068ebc3e93ad10624f","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml311095756","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधु निबंध लेखन में, तरुण चित्रकला में रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु निबंध लेखन में, तरुण चित्रकला में रहे प्रथम
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से किन्नौर जिला के दूरदराज क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला बड़ा कंबा में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने चित्रकला, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता और लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लोक संपर्क अधिकारी एवं कार्यकारी जिला भाषा अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने की।
निबंध लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में छोटा कंबा की मधु ने पहला, कैटरीना ने दूसरा और साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बरसो की कैटरीना ने पहला, राजकीय उच्च पाठशाला बड़ा कंबा सुमन ने द्वितीय और योगिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा कंबा के तरुण ने प्रथम, सोनिया ने दूसरा और रणवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरू के आयुष नेगी ने प्रथम, ज्योति नेगी ने द्वितीय और बड़ा कंबा के अंचल नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता प्रतियोगिता में महिला मंडल वेब कांगने प्रथम, राजकीय उच्च पाठशाला छोटा कंबा ने द्वितीय और महिला मंडल बड़ा कंबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गान में राजकीय उच्च पाठशाला बड़ा कंबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्थानीय बोली में आयोजित गायन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा कंबा ने प्रथम, बड़ा कंबा ने दूसरा और राजकीय माध्यमिक पाठशाला गज्जू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में छोटा कंबा की प्रीति नेगी ने प्रथम, नीतिका ने दूसरा और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाषा एवं संस्कृति विभाग की पुनिया नेगी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा कंबा के कार्यकारी प्रधानाचार्य अश्वनी नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।