{"_id":"5d9381df8ebc3e01622a2897","slug":"school-activity-rampur-hp-news-sml3094741160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदम छात्र स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए जौहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदम छात्र स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाए जौहर
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पद्म छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्य प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सुबह के सत्र में डॉ. आदित्य शर्मा ने छात्रों को थॉट और माइंड पॉवर के बारे में उदाहरण देकर समझाया। जिसमें वाटर एक्सपेरिमेंट, न्यूरो एक्सपेरिमेंट, फेक सर्जरी और पॉजिटिव एनर्जी के बारे में जानकारी दी गई। वहीं उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।
नीरज शर्मा ने छात्रों को आईआईटी और जेईई के एग्जाम को कैसे पास किया जा सकता है, के बारे में टिप्स दिए। प्रदेश विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर्स मेघराज शर्मा भौतिक विभाग ने अपने अध्ययन क्षेत्र की जानकारी देकर छात्रों को प्रोत्साहित किया। शाम के सत्र में कला एवं वाणिज्य संकाय के विभिन्न सदनों के विषयवार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कला संकाय की प्रतियोगिता प्रवक्ता दिनेश भलूनी और वाणिज्य संकाय की स्पर्धा पविंदरा नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मंच का संचालन प्रवक्ता खेम चंद चौहान ने किया। स्कूल में आयोजित स्पर्धा में छात्रों ने प्रतिभा के खूब जौहर दिखाए। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।