{"_id":"6735e50aeb40d51efd0d58de","slug":"sbi-building-in-theog-on-the-verge-of-collapse-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-124750-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग में एसबीआई का भवन गिरने के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग में एसबीआई का भवन गिरने के कगार पर
विज्ञापन
साथ लगते प्लाट पर कटिंग से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। कस्बे के एसबीआई भवन को खतरा पैदा हो गया है। यहां कुछ दिनों से साथ लगते प्लाट पर कटिंग का कार्य चला था। प्लाट पर डंगे भी लगाए जा रहे थे। बीते वीरवार को दोपहर अचानक मलबा गिर गए। एसबीआई की ठियोग शाखा जिस भवन में चल रही है, वह 1970 का बना हुआ है। कटिंग के कारण भवन का एक हिस्सा पूरी तरह से खाली हो गया।
शाखा प्रबंधक अरुण ने बताया कि उन्होंने बैंक के आला अधिकारियों को इस बारे में सूचना दे दी है। भवन भी खाली करवा दिया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय एसडीएम को भी इस बारे में उन्होंने फोन कर सूचित कर दिया है। भवन के मालिक अजय शर्मा ने बताया कि 16 तारीख को यह खोदाई का काम शुरू किया गया, लेकिन बेतरतीब तरीके से कटिंग के कारण भवन को खतरा पैदा हो गया है। भवन को सुरक्षित रखने के लिए लोहे के एंगल लगाकर कार्य किया जा रहा है। कार्य में तेजी नहीं लाई तो खतरा बढ़ सकता है।
एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने बताया कि भवन को खतरा होने की सूचना मिली है। अधिकारियों को मौके पर भेजकर रिपोर्ट ली जाएगी, जो उचित होगा, उस तरह के निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।