फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sawan Fair at Seri-Majhali in Taklech Panchayat

Rampur Bushahar News: ग्रामीणों और महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डाली महानाटी

Sun, 09 Aug 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sawan Fair at Seri-Majhali in Taklech Panchayat
रामपुर के सेरी मझाली में सावन मेले के दौरान पारंपरिक नाटी लगाते ग्रामीण। संवाद
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की तकलेच पंचायत के सेरी-मझाली में सावन मेला मनाया गया। ग्रामीणों और महिलाओं के साथ देवलुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर महानाटी डाली। दो दिन तक सजे पारंपरिक मेले में देवता साहिब दोगणू विशेष रूप से मौजूद रहे। मेला आराध्य देवता साहिब खंटू महाराज के सानिध्य में मनाया गया। मेले में दूरदराज से पहुंचे लोगों ने देवता साहिब के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। रविवार को दोपहर बाद देवता साहिब दोगणू दरकाली पंचायत के कुखी गांव को रवाना हुए। कुखी गांव के बाद देवता साहिब रडोली, दरकाली और मराला गांव का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article