{"_id":"6abfb8e4807064093706eca8","slug":"satyagraha-held-on-gandhi-jayanti-regarding-issues-at-ani-hospital-rampur-hp-news-c-178-1-ram1004-171325-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल की समस्याओं को लेकर गांधी जयंती पर किया सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल की समस्याओं को लेकर गांधी जयंती पर किया सत्याग्रह
विज्ञापन
आनी अस्पताल की समस्याओं को लेकर गांधी जयंती पर सत्याग्रह पर बैठे जनहित संघर्ष मोर्चा के पदाधिक
आनी अस्पताल की समस्याओं को लेकर गांधी जयंती पर किया सत्याग्रह
. जनहित संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी मौन व्रत पर बैठे
. 8 अक्टूबर को 24 घंटे के धरने की चेतावनी भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। गांधी जयंती पर जनहित संघर्ष मोर्चा आनी विधानसभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को स्थानीय सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न पदों को भरने की मांग को लेकर सत्याग्रह किया। मोर्चा पदाधिकारी अस्पताल की समस्याओं को लेकर मौन व्रत पर बैठे। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई। मोर्चा के संयोजक पदम प्रभाकर ने कहा कि आनी सिविल अस्पताल क्षेत्र की बड़ी आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन यहां एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के कई पद खाली होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर बड़े शहरों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बुनियादी जांच सुविधाओं के लिए भी बाहर जाना पड़ता है। मोर्चा ने शिक्षा मंत्री के माध्यम से एसडीएम के माध्यम से मांगपत्र सौंपकर अस्पताल के नए भवन का कार्य शुरू करने, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू करने की मांग उठाई। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट, जनरल मेडिसिन, बाल रोग और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग की है। इसके अलावा स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, हेल्थ सुपरवाइजर, हेल्थ वर्कर सहित अन्य रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई गई है। मांगपत्र में अस्पताल भवन की मरम्मत, शौचालय, पानी, बिजली और पंखों की व्यवस्था दुरुस्त करने, मरीजों और तीमारदारों के लिए बैठने व पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग भी की गई है। पदम प्रभाकर ने कहा कि यदि सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मांगों पर गंभीरता से अमल नहीं किया तो 8 अक्तूबर को 24 घंटे का शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा मांगों को लेकर अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगा।