फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sarpara team won the volleyball competition, Addu stood first in the women's category.

Rampur Bushahar News: सरपारा टीम ने कब्जाई वॉलीबाल प्रतियोगिता, महिला वर्ग में अड्डू रही प्रथम

Fri, 26 Jul 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sarpara team won the volleyball competition, Addu stood first in the women's category.
सरपारा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता टीम मुख्याति​थि से ट्राॅफी लेते हुए
रस्साकशी में कांधार की महिलाओं ने मारी बाजी, मुनीश के गुलशन अैर अड्डू की काजल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के 15/20 क्षेत्र की सरपारा पंचायत में ग्रामीण स्तर की महिला और पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के वॉलीबाल मुकाबले में पुरुष वर्ग में सरपारा और महिला वर्ग में स्मार्ट हब अड्डू ननखड़ी की टीम विजेता रही। समापन अवसर पर मुख्यातिथि करम चंद जिष्टू ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। श्रीखंड कला केंद्र सरपारा ने सावन मेले के उपलक्ष्य पर 52वीं महिला और पुरुष खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ पर राम लाल ठाकुर और समापन अवसर पर करम चंद जिष्टू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रामपुर, ननखड़ी और निरमंड ब्लॉक की 45 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला श्रीखंड कला केंद्र सरपारा और मुनीश के बीच खेला गया। इसमें सरपारा टीम प्रथम और मुनीश की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं, महिला वर्ग में छह टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मुकाबला स्मार्ट हब अड्डू ननखड़ी और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समेज (कुल्लू) के बीच खेला गया। इसमें अड्डू की टीम ने समेज को शिकस्त देकर पहला स्थान पाया और समेज टीम दूसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता में मुनीश के गुलशन और महिला वर्ग में अड्डू टीम की खिलाड़ी काजल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। वहीं, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिला मंडल कांधार और द्वितीय स्थान महिला मंडल शीलाभावी ने प्राप्त किया। मुख्यातिथि करम चंद जिष्टू ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक क्लब को बधाई दी। उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं की विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सरपारा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता टीम मुख्यातिथि से ट्राॅफी लेते हुए

सरपारा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता टीम मुख्यातिथि से ट्राॅफी लेते हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed