फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sarpara road closed for three months,

Rampur Bushahar News: सरपारा सड़क तीन महीने से बंद, ग्रामीण पीठ पर राशन और रसोई गैस सिलिंडर ढोने को मजबूर

Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sarpara road closed for three months,
15/20 घाटी को जोडऩे वाली सरपारा सडक़ गांव पानी के पास अवरूद्ध।
गांव में सिलिंडर पहुंचाने के लिए देना पड़ रहा 200 रुपये भाड़ा
विज्ञापन

मरीजों को पीठ पर उठाकर लाना पड़ रहा एंबुलेंस तक

ग्रामीणों का आरोप तीन माह से सड़क बहाली के नहीं हुए प्रयास
सेब सीजन को लगाया स्पैन भी कुछ दिन चलने के बाद पड़ा बंद



मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की दुर्गम सरपारा पंचायत को जोड़ने वाली सड़क तीन महीने से बंद है। ग्रामीणों को राशन, रसोई गैस और रोजमर्रा का सामान गांव तक पहुंचाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि गंभीर बीमारी के मरीज को अस्पताल तक ले जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल पीठ में उठाकर एंबुलेंस तक ले जाना पड़ रहा है। इसके बाद अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सरपारा सड़क भूस्खलन के कारण पानी गांव के पास जुलाई से छोटे और बड़े वाहनों के लिए पूरी तरह से बाधित है। सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण क्षेत्र के करीब सात गांवों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एंबुलेंस और छोटे-बड़े वाहनों के लिए सड़क बंद है। इससे स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों, सरकारी कार्यालय जाने वाले लोगों और रोजमर्रा के सामान के लिए ग्रामीणों का रामपुर आना मुश्किल हो गया है। सेब सीजन के दौरान बागवानों का सेब सड़क के दूसरे छोर तक पहुंचाने के लिए लगाया गया स्पैन भी अब बंद पड़ा है।
लोगों ने कहा
सरपारा पंचायत के पूर्व प्रधान आलोक कुमार, जोबन दास, प्रीतम कपूर, राजेश कुमार, जयपाल, शेर सिंह, दुर्गा सिंह, नरेंद्र सिंह और संतोष कुमार ने कहा कि तीन महीने से सड़क बंद है। लोक निर्माण विभाग सड़क को बहाल करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है। पानी गांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर छोटी गाड़ी तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को फट्टों की पुलिया लगाकर क्षतिग्रस्त सड़क पार करनी पड़ रही है। क्षेत्र के पशुपालकों को अपना दूध डायरी की गाड़ी तक देने के लिए रोज आठ किलोमीटर पैदल जाना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि साल 2023 में यह सड़क आठ माह तक बंद रही। साल 2024 में तीन महीने और 2025 में भी तीन माह से बंद है। इस सड़क को खोलने के लिए विभाग ने अभी तक न मजदूर लगाए हैं और न ही कोई मशीनरी तैनात की है।
विज्ञापन


विभाग ने सरपारा सड़क को बहाल करने के लिए डंगे, सुरक्षा दीवार और कटिंग के टेंडर लगा दिए हैं। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर सड़क को खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--शक्ति नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर

15/20 घाटी को जोडऩे वाली सरपारा सडक़ गांव पानी के पास अवरूद्ध।

15/20 घाटी को जोडऩे वाली सरपारा सडक़ गांव पानी के पास अवरूद्ध।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article