{"_id":"67388784177470a6e30ec323","slug":"saraswati-vidya-mandir-nithars-meritorious-awardees-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-124869-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर के मेधावी नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर के मेधावी नवाजे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर में वार्षिक पारितोषिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में वर्ष भर की गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोहा। उन्होंने नाटी, भाषण, योग और नृत्य प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी। छात्रों की प्रस्तुतियों पर अभिभावकों ने खूब तालियां बजाईं। वार्षिक समारोह में अधिवक्ता सुषमा सिंह मुख्य अतिथि और बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर और देहरा पंचायत प्रधान सरोज बाला विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। मुख्य वक्ता सेन राम जिला अध्यक्ष शिमला हिमाचल शिक्षा समिति ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य प्रेमपाल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की और साल भर और स्कूल की उपलब्धियों को भी साझा किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के समय में मोबाइल छोटे और बड़े बच्चों के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। इससे बच्चों को इसकी आदत हो रही है और बच्चों की स्मरण शक्ति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इस मौके पर योग प्रमुख उत्तर क्षेत्र डॉ. प्रकाश ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे। संवाद