फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   saraj utsav started in aani

देवताओं की भव्य शोभा यात्रा से राज उत्सव आनी का आगाज

Wed, 02 Nov 2022 10:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। देवताओं के भव्य स्वागत से सराज उत्सव का भव्य आगाज हुआ। इसमें देवता शमशरी महादेव, देवता पनेउई नाग और देवता कुलक्षेत्र सैकड़ों कार कारिंदों के साथ शामिल हुए। इस मौक पर देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर ग्रामीण और देवलू जमकर झूमे।
विज्ञापन

देवता शमशरी महादेव के सानिध्य में आयोजित सराज उत्सव के लिए देवता शमशर से रानी बेहड़ा देव स्थल तक भव्य शोभा यात्रा के साथ पहुंचे। इसके बाद राजा रघुबीर सिंह मैदान में मेला कमेटी ने सभी देवताओं का स्वागत किया। इस दौरान मेला मैदान में देव मिलन का नजारा मनमोहक था। सराज उत्सव मेले के उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी सेसराम बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही आयोजन के लिए 11,000 रुपये की सहयोग राशि दी।
विज्ञापन

मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। सराज उत्सव देवी-देवताओं के सानिध्य में हर साल मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज की सांस्कृतिक संध्या में फेम ऑफ इंडियन आइडल कुमार साहिल, विवेक मोरी और रजनी ठाकुर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इस अवसर पर स्कूलों के विद्यार्थियों सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। इस अवसर पर शिवराज शर्मा, सतपाल ठाकुर, एसपी ठाकुर और महेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed