फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sarahan fair conclude with departure of devi devta

सुख समृद्धि का आशीर्वाद देकर विदा हुए देवीी-देवता

Sat, 08 Oct 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
sarahan fair conclude with departure of devi devta
सरा हन दशहरा मेले के समापन पर देवता विदाई से पहले एक दूसरे से मिलते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सराहन में चार दिन से चल रहे ऐतिहासिक दशहरा मेले का देवताओं की विदाई के साथ सपन्न हुआ। शनिवार को भगवान रघुनाथ राजमहल परिसर से वापस अपने मंदिर आए। इसके बाद देर शाम मेले में आमंत्रित सभी मेहमान देवता भी विदा हो गए। मेला कमेटी ने नजराना राशि भेंटकर देवताओं को विदाई दी। अंतिम दिन देवताओं के दर्शन के लिए राजमहल में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

लोगों ने महल परिसर में नाटी डालकर खुशी का इजहार किया। वहीं बाजार में जमकर खरीदारी की। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम सुरेंद्र मोहन और मां भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी बालक राम नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी देवताओं को नजराना राशि भेंट की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस बार देवताओं को 2.75 लाख रुपये नजराना दिया गया है। मेले के अंतिम दिन भगवान रघुनाथ की शोभायात्रा राजमहल परिसर से सराहन मंदिर के लिए निकली। यात्रा में सभी मेहमान देवताओं और उनके साथ आए देवलुओं ने भी शिरकत की। इस दौरान शोभायात्रा में हजारों लोगों ने शिरकत की। भगवान रघुनाथ के जयघोष के साथ देवलू और आम लोग मंदिर पहुंचे। भगवान रघुनाथ के विराजमान होने के बाद मेहमान देवताओं को विदाई देने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मेले में देवता साहिब बासहरा, बौंडा नाग, देवता साहिब खरगा, देवता साहिब शिंगला, देवता साहिब डंसा, देवता साहिब मझगांव, देवता साहिब कुंडू, देवता किन्नू, देवता तलारा, देवता साहिब कमडाली, देवता साहिब डबार कुंडू, देवता देवता सहिबा गानवीं, देवता साहिब गसों, देवता साहिब दराली पहुंचे थे। शनिवार को अवकाश होने के कारण देवताओं के दर्शन के लिए खासी भीड़ रही। शुक्रवार देर रात को यहां सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें लोकगायक हनी नेगी ने प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी बीआर नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed