फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sant Nirankari Mission organized blood donation camp

Rampur Bushahar News: मूरंग में 118 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Sun, 30 Jun 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mission organized blood donation camp
मूरंग में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले आईटीबीपी के जवानों को किया सम्मानित। संवाद
संत निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी पूह (किन्नौर)। पूह खंड के पंचायत भवन मूरंग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा की कृपा से संत निरंकारी मिशन ने रक्तदान शिविर लगाया। इस शिविर में निरंकारी मिशन के अनुयायियों सहित ग्राम पंचायत मूरंग के ग्रामीणों, आईटीबीपी के जवानों, निरंकारी ब्रांच टापरी, सांगला और रिकांगपिओ के संतों ने मिलकर 118 यूनिट रक्तदान किया। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान एक विशाल संत समागम का भी आयोजन किया गया, जिसमें गंगासागर जी ने सतगुरु माता सुदीक्षाजी के मानव कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। पंचायत प्रधान मूरंग अनूप नेगी ने मिशन की सराहना करते हुए बताया कि जनकल्याण कार्यों में निरंकारी मिशन द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। शिविर में आईजीएमसी शिमला से आए डॉ. साहिल शर्मा की टीम ने रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर संत निरंकारी विषय मिशन के संयोजक डीजी नेगी, मोहन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

मूरंग में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले आईटीबीपी के जवानों को किया सम्मानित। संवाद

मूरंग में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले आईटीबीपी के जवानों को किया सम्मानित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed