फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sangla, Kuppa, Garbage problem, Kinnaur, Reckong Peo

Rampur Bushahar News: नियमों पर ताला, खुले में कूड़ा

Mon, 01 Jul 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sangla, Kuppa, Garbage problem, Kinnaur, Reckong Peo
कुप्पा में करोड़ों की लागत से स्थापित कूड़ा-संयंत्र में 10 माह से लटका ताला
कुप्पा में करोड़ों
विज्ञापन

की लागत से स्थापित कूड़ा
संयंत्र में 10 माह से लटका ताला
रात के अंधेरे में ठिकाने लगाया जा रहा कचरा, बदबू से बीमारियों का बढ़ा
अंदेशा सांगला में नियमों को ताक पर रखकर खुले में ठिकाने लगाया जा रहा कूड़ा


बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला के कुप्पा में करोड़ों की लागत से बना कूड़ा संयंत्र शोपीस बना हुआ है। कूड़ा संयंत्र बंद होने के कारण सांगला में नियमों को ताक पर रखकर खुले में कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। गर्मी में कूड़े-कचरे से आ रही बदबू से बीमारियों फैलने का अंदेशा बना हुआ है। गौर हो कि रूरल अर्बन स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुप्पा में ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र का निर्माण कार्य वर्ष 2019 से शुरू हुआ और वर्ष 2021 को बनकर तैयार किया गया। उसके बाद यहां क्लस्टर के माध्यम से कूड़ा ठिकाने लगाया जा रहा था। स्थानीय बाजार सहित चांसू, कामरू, सांगला, थेमगांरग और बटसेरी पंचायत का कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाने का कार्य सांगला क्लस्टर की देखरेख में किया जा रहा था, लेकिन धन के अभाव में सितंबर 2023 से संयंत्र में ताला लटका हुआ है। संयंत्र की चार मशीनों में से दो खराब पड़ी हुई हैं। कचरे को जलाने वाली मशीन भी खराब है। धन के अभाव के कारण मशीनों को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है और क्षेत्र को कचरामुक्त करना चुनौती बन गया है। स्थानीय बाजार सहित सांगला वैली में खुले में कूड़ा ठिकाने लगाया जा रहा है। रात को नाले में होटल और दुकानों का कचरा फेंका जा रहा है।

सांगला क्लस्टर के सचिव बीरबल लोक्ट्स, उपाध्यक्ष देवसांकी नेगी, व्यापार मंडल सांगला अध्यक्ष भूपेश नेगी, उपाध्यक्ष किशोरी नेगी, सांगलावैली के यतिंद्र नेगी, राजकुमार नेगी, अरूण कुमार नेगी, राजकमल नेगी, अश्वनी नेगी, शक्ति नेगी, संदीप नेगी, रवि नेगी और राजेश नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि कहा कि रात को खुले में कूड़ा-कचरा ठिकाने लगाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


धन के अभाव के कारण समस्या
धन के अभाव के कारण समस्या पेश आई है। क्लस्टर को दोबारा से सुचारु रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मंगलवार को बैठक आयोजित की जाएगी और समस्या का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। -प्रदीप नेगी, अध्यक्ष सांगला क्लस्टर।

कुप्पा में करोड़ों की लागत से स्थापित कूड़ा-संयंत्र में 10 माह से लटका ताला

कुप्पा में करोड़ों की लागत से स्थापित कूड़ा-संयंत्र में 10 माह से लटका ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed