फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sangharsh Committee meeting, delay in double lane work of National Highway-305, Ani, Kullu

Rampur Bushahar News: नेशनल हाईवे–305 के डबललेन कार्य में विलंब होने को लेकर संघर्ष समिति की चेतावनी

Sun, 24 Nov 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Sangharsh Committee meeting, delay in double lane work of National Highway-305, Ani, Kullu
आनी में संघर्ष समिति बैठक में चचा्र करते हुए।
नेशनल हाईवे–305 के डबललेन कार्य में विलंब होने को लेकर संघर्ष समिति की चेतावनी
विज्ञापन

चौड़ीकरण का कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरेगी जनता
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी,(कुल्लू)। नेशनल हाईवे-305 के चौड़ीकरण का कार्य यदि समय रहते शुरू नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता ने सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। जनता का कहना है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी भू अधिग्रहण के मामले को भी अमलीजामा नहीं पहना पाई है। एनएच के खस्ता हालत को लेकर रविवार को जलोड़ी जोन के लोगों की बैठक हुई। बैठक में सरकार व विभाग को घेरने की रणनीति पर चर्चा की गई। नेशनल हाईवे 305 संघर्ष समिति के सदस्यों ने रविवार को ग्राम पंचायत कमान्द के कुफरी धार में बैठक की। बैठक में चर्चा हुई कि नेशनल हाईवे-305 सैंज से औट तक 97 किलोमीटर सड़क को 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक सड़क को चौड़ा नहीं किया गया। पिछले चार-पांच सालों से सुरंग का सर्वे ही चला हुआ है, जो अभी तक भी फाइनल नहीं हुआ है। बरसात के दिनों में नेशनल हाईवे ज्यादातर बंद रहता है। इस कारण आम जनता को सेब सीजन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जलोड़ी जोत से औट तक तो सड़क का बुरा हाल है। साथ ही प्रतिदिन एनएच-305 में जाम लगता है, जिसमें आनी और बंजार में आम जनता को परेशानी होती है, इसलिए नेशनल हाईवे-305 संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि नेशनल हाईवे 305 को जल्दी से कायाकल्प किया जाए और सुरंग का निर्माण जल्दी से जल्दी किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को सुविधा मिल सके। वर्ना संघर्ष समिति आने वाले समय में आम जनता को लामबंद करके आंदोलन करेगी। इन सब मुद्दों को लेकर नेशनल हाईवे 305 संघर्ष समिति की अगली बैठक 2 दिसंबर को होगी। इसमें जलोड़ी जोन की छह पंचायत के सभी प्रतिनिधियों से अपील की है कि इस बैठक में जरूरी भाग लें। बैठक में उप-प्रधान ग्राम पंचायत खणी दया राम, उपप्रधान कमांद मुकेश कुमार, उपप्रधान वटाला मान सिंह, भाग चंद सोनी, किशन ठाकुर, प्रताप ठाकुर, गीता राम, घनश्याम शर्मा, हेम राज, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, जीवन सिंह, ध्यान सिंह, केहर सिंह, वीर सिंह और किशोरी लाल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed