फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Samoli Panchayat submitted a memorandum to the SDM.

Rampur Bushahar News: समोली पुल के पास पब्बर नदी में डाला जा रहा मलबा

Thu, 11 Dec 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Samoli Panchayat submitted a memorandum to the SDM.
समोली पंचायत ने अवैध डंपिंग को रोकने के लिए एसडीएम रोहड़ू को सौंपा ज्ञापन
समोली पंचायत ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। समोली पंचायत के रोहड़ू-चिड़गांव मार्ग पर समोली पुल के पास पब्बर नदी में अवैध रूप से मलबा डाला जा रहा है। इससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। साथ ही मलबे के कारण नदी का बहाव रिहायशी इलाकों की तरफ हो गया है। इससे मकानों को खतरा बना हुआ है। समोली पंचायत ने अवैध डंपिंग के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। वीरवार को पंचायत के प्रतिनिधियों ने रोहड़ू के एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध डंपिंग पर कार्रवाई की मांग उठाई है। जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका ने कहा कि पब्बर नदी में लगातार मलबा डाला जा रहा है। मलबे से भरे टिपर नदी में उड़ेले जा रहे हैं। इससे पब्बर नदी का तट पर मलबे के ढेर लग गए हैं। इससे नदी का बहाव भी बदलने लगा है, जिससे रिहायशी क्षेत्रों और उपजाऊ भूमि को खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध डंपिंग रोकने की मांग उठाई गई है। समोली पंचायत की प्रधान उर्मिला ब्रागटा, उपप्रधान नरेंद्र रेटका ने कहा कि पंचायत में अवैध डंपिंग को रोकने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। एसडीएम से आग्रह किया गया है कि अवैध डंपिंग को बंद किया जाए। पुलिस विभाग की ओर से नियमित रूप से मौके का निरीक्षण किया जाए। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने मामले में उचित कदम उठाने के आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article