फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sakshi Rana tops in poetry recitation competition

कविता पाठ प्रतियोगिता में साक्षी राणा अव्वल

Wed, 09 Mar 2022 12:13 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sakshi Rana tops in poetry recitation competition
पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित महिला दिवस पर मौजूद मुख्यातिथि और शिक्षकगण। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में मंगलवार को महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन मेें कहा कि आज के युग मेें महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां समान अवसर मिलें, वहीं पर महिलाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कविता पाठ और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पाठ में साक्षी राणा प्रथम, मोनिका और मुस्कान द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, पोस्टर मेकिंग में प्रियांशी वर्मा प्रथम, मनीष द्वितीय और समीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. हीरचंद्र नेगी, प्रो. प्रोमिला ठाकुर और प्रो. नोरबू जड़मों ने निभाई।
विज्ञापन

महिला शिकायत एवं निवारण प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. गीता शर्मा ने बताया कि जहां-जहां महिलाओं ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है वहां लैंगिक असमानता अपने आप कमजोर हुई है। इस कार्यक्रम का संचालन प्रो. गोपीचंद नेगी ने किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रो. टीकम वर्मा, प्रो.राजेश, प्रो. विजेता, प्रो. नरेंद्र सिंह, प्रो.नवनीत, प्रो. नरेंद्र नेगी, प्रो.महेश्वर, प्रो.आशा गर्ग, प्रो. अनिता सहित कॉलेज के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed