{"_id":"684eba5199ed921b7f09bf0c","slug":"rural-level-cricket-competition-started-in-chitkul-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-137203-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छितकुल में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छितकुल में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
जिले के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। कारू यंग्स क्लब छितकुल की ओर से शुशंग खेल मैदान में ओपन क्रिकेट छितकुल कप सीजन वन प्रतियोगिता का का शुभारंभ हुआ। इस ग्रामीण स्तरीय प्रतियोगिता में किन्नौर जिले की पंचायतों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का पुलिस से सेवानिवृत्त एएसआई मनसा राम ने रिबन काट कर शुभारंभ किया। इसके अलावा विशेष अतिथि में छितकुल गांव वरिष्ठ नागरिक जीया लाल नेगी, पंचायत प्रधान सुभाष नेगी, उपप्रधान राजेश नेगी, श्याम सिंह नेगी, योगराज नेगी, नरेंद्र नेगी, सुरेंद्र सिंह, श्याम सिंह, केहर सिंह, रजनीश नेगी मौजूद रहे।
कारू यंग्स क्लब के कार्यकर्ताओं ने मुख्यातिथि और अन्य विशेष अतिथियों का स्वागत किन्नौरी टोपी पहना कर किया। इस अवसर पर मनसा राम नेगी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर करवाना चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेता टीम को एक लाख रुपये के साथ ट्रॉफी और उपविजेता को 40 हजार रुपये के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता मेट पर लैदर की गेंद से करवाया जाएगा। मैन ऑफ दी सीरीज, बेहतरीन गेंदबाज, बेहतरीन बल्लेबाज को भी सम्मानित किया जाएगा।