{"_id":"695e4737ccf45e267000ff1c","slug":"rural-level-cricket-competition-in-delath-from-january-18-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-151769-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: देलठ में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 18 जनवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: देलठ में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 18 जनवरी से
विज्ञापन
. विजेता टीम को एक लाख, उप विजेता को मिलेगा 50 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की देलठ पंचायत में 18 जनवरी से ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। युवक मंडल देलठ की ओर से प्रतियोगिता करवाई जा रही है, जिसमें क्षेत्र की 48 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये और उप विजेता को 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। युवक मंडल देलठ के अध्यक्ष देशराज ने बताया कि 18 जनवरी से देलठ में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वालीं टीमों को 15 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवाना होगा। टीम पंजीकृत करने के लिए 1500 रुपये की राशि जमा करनी होगी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 3500 रुपये, ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और गेंदबाज को 1500, ट्रॉफी, सर्वश्रेष्ठ कीपर और उभरते हुए खिलाड़ी को 1100 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।