फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rupi win cricket turament

रूपी ने गरशू को हराकर जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 10 Jul 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
rupi win cricket turament
रूपी पंचायत में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। किन्नौर जिले की रूपी पंचायत में आयोजित अंडर-25 आयु वर्ग की किक्रेट प्रतियोगिता का खिताब मेजबान रूपी टीम ने जीता है। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में रूपी टीम ने गरशू टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। रूपी टीम के रूपेश ने फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

उन्होंने 35 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब गरशू टीम के रिंकू को मिला, जबकि श्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार रूपी टीम के सुनील के नाम रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य वजिंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में पंचायत प्रधान रामेश्वर नेगी शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता विभिन्न पंचायतों की 38 टीमों ने भाग लिया। इसके अलावा लोक नृत्य प्रतियोगिता में छोटा कंबा अव्वल रहा। दूसरे स्थान पर महिला मंडल मझगांव ने हासिल किया। इस मौके पर क्लब के प्रधान मनोज बोरिस, उपप्रधान रोहित खोजान, सुनील नेगी, लोकेंद्र, राहुल और सुनील नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed