फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rupi Valley, Kinnaur, supply of gas cylinder stopped for three months

Rampur Bushahar News: रूपी वैली में तीन माह से गैस सिलिंडर की नियमित आपूर्ति ठप

Sun, 24 Nov 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
पंचायत के हजारों उपभोक्ता हो रहे परेशान, समय पर सिलिंडर न मिलने से प्रभावित हो रहे रोजमर्रा कार्य
विज्ञापन


चेताया, जल्द समस्या नहीं सुलझी तो करेंगे आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की दुर्गम वैली रूपी के हजारों लोग नियमित गैस आपूर्ति न मिलने से परेशान हैं। तीन महीने से गैस सिलिंडर निर्धारित तिथि पर नहीं मिल रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और रोजमर्रा के कार्य खासे प्रभावित हो रहे हैं। गौर हो कि तीन माह से निचार खंड के रूपी पंचायत के ग्रामीणों को समय पर गैस सिलिंडर की आपूर्ति मुहैया नहीं हो रही है। हर माह 24 तारीख की तिथि निर्धारित की गई है, लेकिन कभी भी समय पर सिलिंडर की सप्लाई नहीं मिल रही है। ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद सिलिंडरों को सड़क तक पहुंचाते हैं, लेकिन सप्लाई न आने के कारण निराश होकर वापस जाना पड़ता है। उपप्रधान रूपी पंचायत मुकेश कुमार नेगी, पूर्व प्रधान रूपी पंचायत रघुदास नेगी, जयसिंह नेगी, अर्जुन नेगी, शिव कुमार नेगी, अनूप कुमार नेगी, हरीश नेगी, नंतराम नेगी, रजनीश नेगी, विरेंद्र नेगी, संजीव नेगी, किशोर नेगी, हिम्मत नेगी और राजीव नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बीते तीन माह से गैस सिलिंडर की नियमित आपूर्ति नहीं मिल रही है। हर माह की 24 तारीख को ग्रामीण गैस सिलिंडर की गाड़ी का इंतजार करते हैं, लेकिन खाली सिलिंडर लेकर वापस लौटना पड़ता है।



पूर्व में सड़क के हालात सही नहीं थे। इस कारण समस्या पेश आई थी। अभी समय पर गैस सिलिंडर न पहुंचने के कारणों का पता किया जाएगा। जल्द ही नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। - डॉ. शशांक गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article