{"_id":"636154d7a3a1582d0d6abbf7","slug":"run-for-unity-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml426548913","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगाकर दिया देश की एकता संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ लगाकर दिया देश की एकता संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राष्ट्रीय एकता दिवस पर 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल ने किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में रन फार यूनिटी का आयोजन किया। 17वीं वाहिनी आईटीबीपी रिकांगपिओ के कमान अधिकारी राहुल बालियान ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 586 लोगों ने दौड़ में भाग लिया है। इसमें वाहिनी के तीन अधिकारी, 54 अधीनस्थ अधिकारी और 193 अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
इसके अलावा 32 हिमवीर परिवार महिलाएं, 10 बच्चे और केंद्रीय विद्यालय रिकागंपिओ के 18 अध्यापक और 276 छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करवाई। इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर प्रकाश गौड़, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय रिकागंपिओ, उपसेनानी डॉ. प्रीतम सिंह, सहायक सेनानी सुमित गुसांई, वाहिनी के सभी पदाधिकारी, हावा सदस्य, केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राओं सहित अन्य मौजूद थे।