फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rs 2.88 crore will be spent on health facilities in Rampur's Khaneri Hospital

Rampur Bushahar News: रामपुर के खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर खर्च होंगे 2.88 करोड़ रुपये

Wed, 10 May 2023 10:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। चार जिलों के प्रमुख खनेरी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं पर करीब 2.88 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इससे अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। बुधवार को महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी में रोगी कल्याण समीति की बैठक समिति अध्यक्ष और एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में आयेाजित हुई।
विज्ञापन

बैठक में विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में एमएस खनेरी अस्पताल प्रकाश डरोच ने अस्पताल से संबंधित विभिन्न मुद्दे सदस्यों के समक्ष रखे। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आरकेएस के तहत विभिन्न कार्यों पर 1.74 करोड़ की राशि खर्च की गई। वहीं इस वर्ष 2.88 कराेड़ का बजट तय किया गया है। इस राशि से स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। ऑपरेशन थियेटर में आवश्यक सामान, मशीनों की मरम्मत सहित कई अन्य कार्य किए जाएंगे। बैठक में अस्पताल में एक और जनऔषधि की दुकान खोलने पर ही सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में निर्देश दिए गए कि जो भी विभागीय औपचारिकताएं होती है, उसे पूरा किया जाए, ताकि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। एसडीएम निशांत तोमर ने आरकेएस की राशि को सही तरीके से आवश्यकता अनुसार खर्च करने के अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके नेगी, नप अध्यक्षा प्रीति कश्यप, अजय बदरेल, डॉ. प्रदीप शर्मा, बिमला शर्मा, तन्मय शर्मा, चंद्र प्रभा जेल्टा, रजंना वर्मा और बृजलाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच से जुड़े ट्रामा सेंटर
बैठक में ट्रामा सेंटर का मुद्दा भी गरमाया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि ट्रामा सेंटर का कार्य फिर से शुरू हो चुका है। इसे राष्ट्रीय उच्च मार्ग से रैंप बनाकर जोड़ा जाएगा ताकि आपात स्थिति में मरीजों को कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े। बैठक में अल्ट्रासाउंड मशीन न चलना, सी-आर्म मशीन सहित रिक्त पदों के मुद्दे भी उठे।

अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं करवाएं मुहैया : नंद लाल
विधायक नंदलाल ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानियां नहीं होनी चाहिए। अस्पताल में रिक्त पदों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed