फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Royal apple made a grand entry in Parala Mandi, sold up to Rs 180 per kg

Rampur Bushahar News: पराला मंडी में रॉयल सेब की धमाकेदार एंट्री, 180 रुपये प्रतिकिलो तक बिका

Tue, 08 Jul 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Royal apple made a grand entry in Parala Mandi, sold up to Rs 180 per kg
पराला मंडी ठियोग । स्त्रोत जागरूक पाठक
हरा मटर सौ रुपये, टाइडमैन सेब और नाशपाती को भी मिल रहे 100 रुपये प्रतिकिलो दाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला की पराला सेब मंडी में रॉयल सेब की धमाकेदार एंट्री हुई है। बागवानों को रॉयल सेब के 180 रुपये प्रतिकिलो तक के दाम मिल रहे हैं। वहीं, किसानों की फसलों को भी मंडी में उचित दाम मिल रहे हैं। इससे किसानों-बागवानों में खुशी का माहौल है। ऊपरी हिमाचल के बागवानों के लिए पराला मंडी वरदान साबित हो रही है। ऊपरी शिमला की बड़ी सेब मंडियों में शुमार पराला मंडी में सेब का कारोबार रफ्तार पकड़ रहा है। एक ओर जहां मंडी में पांच हजार पेटी पहुंचने का आंकड़ा पार कर रहा है, वहीं सेब का भाव दो सौ रुपये को छू रहा है। मंगलवार को मंडी में रॉयल सेब की धमाकेदार एंट्री हुई और इस सेब को 180 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव मिले। दूसरी ओर टाइडमैन सेब और नाशपाती में कांटे के टक्कर चल रही है। दोनों फसलों को सौ रुपये किलो के आसपास दाम मिल रहे हैं। मंडी में हरे मटर ने भी सौ रुपये प्रति किलो का आंकड़ा छू लिया है। फसलों के बेहतर दाम मिलने से बागवान और किसान खुश हैं। मंगलवार को मंडी में फूलगोभी 20 से 22 रुपये प्रति किलो, फ्रांसबीन 40 से 45, बंद गोभी 10 से 12 और शिमला मिर्च को 50 से 75 रुपये प्रतिकिलो दाम मिल रहे हैं। मंडी पहुंचने वाले किसानों-बागवानों को यहां बेहतर दाम मिल रहे हैं। इसके चलते अब किसानों-बागवानों का शिमला और सोलन मंडी की ओर रुझान घटा है। निकट भविष्य में यहां कारोबार बढ़ने से किसानों-बागवानों को काफी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article