फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Roots Country School Baaghi's impressive performance in Junior National Kick Boxing Championship

Rampur Bushahar News: रूट्स कंट्री स्कूल बागी का जूनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन

Mon, 29 Sep 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Roots Country School Baaghi's impressive performance in Junior National Kick Boxing Championship
रूट्स कंट्री स्कूल बागी ने जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय किक बॉक्सिंग में जीते 11 स्वर्ण, सात रजत और
प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 11 स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। वाको इंडिया नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय नौणी में हुआ। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रूट्स कंट्री स्कूल बागी की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। टीम के मुख्य कोच रामनिवास ठाकुर वर्तमान में रूट्स कंट्री स्कूल में किक बॉक्सिंग कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूट्स कंट्री स्कूल के 26 खिलाड़ियों ने हिमाचल प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने प्रदेश के लिए 11 स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक विजेताओँ में गर्शित, चिराग सैनी, लवी सिंह, यश सोलंकी, मनी कुशवाहा, शुभ प्रताप, सक्षम जुनेजा, आर्यन ठाकुर, हितेन, खुशी गोयल और स्टेनजिन शामिल हैं। रजत पदक विजेताओं में धनराज, सेरीनग नामगय्याल, मंथन, सार्थक, रिहान श्याम और साहित्य भोल्टा शामिल हैं। कांस्य पदक श्रवण ठाकुर, माधव यादव और रमनदीप ने हासिल किया है। एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने रूट्स कंट्री स्कूल के निदेशक सुनील रोठा को जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। स्कूल प्राचार्य कृति रोठा को महिला समिति (खेल) की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article