{"_id":"6a048e1224936813540bd807","slug":"roof-of-house-blown-away-due-to-storm-in-jury-loss-of-thousands-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-160202-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ज्यूरी में अंधड़ से मकान की छत उड़ी, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ज्यूरी में अंधड़ से मकान की छत उड़ी, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
ज्यूरी में उड़ी मकान की छत। संवाद
अचानक आए अंधड़ से पेड़ों की टहनियां भी टूटीं
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर ब्लॉक के ज्यूरी में अंधड़ से एक घर की टीनपोश छत उड़ गई। पीड़ित परिवार को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।दोपहर बाद ज्यूरी और आसपास के क्षेत्र में अचानक तेज हवा चली। इस कारण एक घर की छत और कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं। ज्यूरी की नूर बीबी पत्नी शौकत अली के घर की छत तेज हवा में उड़ गई। प्राकृतिक आपदा के नुकसान की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने ज्यूरी के पटवारी को तुरंत मौके पर भेजा गया। पटवारी ज्यूरी सर्किल बुध राम ने बताया नूर बीबी पत्नी शौकत अली ज्यूरी के घर की छत हवा से क्षतिग्रस्त हुई है, जिससे परिवार का करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।