फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rohru win marchpast turnament

मार्चपास्ट में रोहड़ू स्कूल ने मारी बाजी

Wed, 31 Aug 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
rohru win marchpast turnament
पशुधन मिशन के तहत रामपुर में छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मौजूद लोग - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की मार्च पास्ट स्पर्धा में रोहडू़ स्कूल ने विजेता बना है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 41 स्कूलों के 325 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। बुधवार को रामपुर के विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजबंस नेगी ने मुख्य अतिथि को टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फुटबाल, हॉकी, बास्केटबाल, बॉक्सिंग, हैंडबाल और एथलेटिक्स में खिलाड़ी जौहर दिखाएंगे। पहले दिन बास्केटबाल के मुकाबले में सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहन ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोफदा को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। मुख्यातिथि नंदलाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सराहन पंचायत के प्रधान अनु मेहता, उपप्रधान सोहन, राजेश, भानु प्रताप, कुलदीप ठाकुर, सतपाल और उमेश सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed