{"_id":"6761530e424098f50d0a76a4","slug":"rohru-transmission-line-electricity-board-chirgaon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-126700-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तागणू रोमाई से सुंधा 132 केवी डबल सर्किट लाइन आज से होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तागणू रोमाई से सुंधा 132 केवी डबल सर्किट लाइन आज से होगी शुरू
विज्ञापन
ट्रांसमिशन लाइन से दूरी बनाए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधीन 132 केवी डबल सर्किट लाइन को 18 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है। ट्रांसमिशन लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। यह लाइन तहसील चिड़गांव के अंतर्गत तांगनु-रोमाई से अंबोट, पेखा, गोक्सवाड़ी, गजियाणी, खाबल, टिक्करी, संदासु और चिड़गांव से होते हुए 220/132/66 केवी सब स्टेशन सुंधा तक जुड़ेगी। ट्रांसमिशन लाइन की चार्जिंग का कार्य 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा, इसलिए ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने ग्रामवासियों को लाइन के पास न जाने का आग्रह किया है। हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन गुम्मा इकाई के वरिष्ठ प्रबंधक वरुण चौधरी ने बताया कि लाइन में उच्च क्षमता की बिजली रहेगी। इस कारण लाइन के नजदीक जाना खतरनाक हो सकता है, इसलिए सभी ग्रामवासियों से आग्रह है कि विशेष सावधानी रखे। ट्रांसमिशन लाइन से दूरी बनाए रखें।