फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru, Shimla, Horticulture Department, Hailstorm, Rain, Meteorological Department Shimla

Rampur Bushahar News: ओलावृष्टि से सेब की फसल को भारी नुकसान

Wed, 19 Jun 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Rohru, Shimla, Horticulture Department, Hailstorm, Rain, Meteorological Department Shimla
रोहड़ू  के एक बगीचे में ओलावृष्टि से खराब हुए सेब
समरकोट, शाड़ीथाच, भलूण, धवाणा, अप्पर भमनोली में तेज तूफान के साथ हुई बारिश, ओलावृष्टि से एंटी हेल नेट हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। उपमंडल के समरकोट, शाड़ीथाच, धवाणा, अप्पर भमनोली, खदराला के साथ लगे कई क्षेत्रों में मंगलवार रात को ओलावृष्टि से सेब की फसल नष्ट हुई है। रात साढ़े नौ बजे के करीब मंडलगढ़ के कई क्षेत्रों में आधे घंटे तक तेज तूफान के साथ बारिश हुई। वहीं, कुछ क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि भी हुई, जिससे सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान कुछ जगह सेब को ओलावृष्टि से बचाने के लिए लगाए गए एंटी हेल नेट भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। बागवानों का कहना है कि ओलावृष्टि पौधों के ऊपर पड़ी और जालियों में काफी ओला इकट्ठा हो गया, जिससे कई जगह जालियां ही फट गईं। कई स्थानों पर सेब के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से सेब के पौधों से पत्ते कटकर फल सहित जमीन पर गिर गए हैं। महेश्वर जनकल्याण समिति समरकोट के अध्यक्ष बलवंत मांटा ने बताया कि ओलावृष्टि से क्षेत्र में सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बागवानों की साल भर की मेहनत एक पल में तबाह हो गई है। प्रदेश सरकार विशेषज्ञों की टीम गठित कर नुकसान का जायजा ले और बागवानों को उचित मुआवजा दे। उद्यान विभाग के विषय वाद विशेषज्ञ डाॅ.संजय कुमार ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की सूचना मिली है। शीघ्र ही नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed