फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru School emerges as the overall winner

Rampur Bushahar News: रोहड़ू स्कूल बना ओवरऑल विजेता, रामपुर अंडर-14 प्रतियोगिता का हुआ समापन

Tue, 22 Sep 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Rohru School emerges as the overall winner
​कबड्डी स्पर्धा में नेरवा की ​खिलाड़ी को पकड़ती करती छोहारा की टीम। संवाद
प्रतियोगिता में 20 शिक्षा खंडों की 631 छात्रा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले के 20 शिक्षा खंडों की 631 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले खेले गए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रोहडू स्कूल ओवरऑल विजेता रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में नेरवा ने रोहड़ू को हराकर जीत अपने नाम की। खो-खो में रोहड़ू प्रथम और नेरवा द्वितीय रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में छोहारा और नेरवा के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें छोहारा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता रही। बैडमिंटन में रोhडू प्रथम और देहा स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर रामपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति पेशकर वाहवाही बटोरी। स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पा नंद गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन 155 अधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में किया जा रहा है। तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सभी लोगों का कार्यक्रम में आने पर आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि पंकज बसोतिया ने कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन और टीम भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

कबड्डी स्पर्धा में नेरवा की खिलाड़ी को पकड़ती करती छोहारा की टीम। संवाद

कबड्डी स्पर्धा में नेरवा की खिलाड़ी को पकड़ती करती छोहारा की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article