{"_id":"694d250db125beede90a3923","slug":"rohru-municipal-council-invites-fresh-tenders-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-150870-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू ने इस बार 6.30 लाख रुपये प्रतिमाह है गारबेज कलेक्शन योजना के टेंडर का एस्टिमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू ने इस बार 6.30 लाख रुपये प्रतिमाह है गारबेज कलेक्शन योजना के टेंडर का एस्टिमेट
विज्ञापन
नगर परिषद रोहड़ू ने नए सिरे से आमंत्रित किए टेंडर, दिसंबर के अंत तक खुलेंगे
साल 2025 में पूरे साल का 63 लाख था टेंडर, इस बार है 75 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू ने इस बार नए सिरे से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना के टेंडर आमंत्रित किए हैं। कूड़ा एकत्रित करने की योजना का टेंडर इस बार करीब 6.30 लाख रुपये प्रति माह है, जो बीते वर्ष से अधिक है। दिसंबर के अंत में टेंडर खुलने हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कस्बे में नए सिरे से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन होगा। नगर परिषद की ओर से राेहड़ू के सभी वार्डों से घरद्वार जाकर कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। कस्बे में करीब 3500 घर और एक हजार के करीब दुकानें और होटल हैं। नगर परिषद घरों से 50 रुपये प्रतिमाह, दुकानों और होटलों से 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक प्रतिमाह कूड़ा-कचरा एकत्रित करने का शुल्क लेती है। गारबेज कलेक्शन का कार्य 31 सफाई कर्मचारी, दो सुपरवाइजर, दो चालक और दो गाड़ियां रोजाना करते हैं। साल 2025 में पूरे साल का गारबेज कलेक्शन का टेंडर करीब 63 लाख रुपये का दिया गया था। इस बार टेंडर एस्टिमेट बढ़कर करीब 75 लाख रुपये है, जिसमें प्रति माह 6.30 लाख रुपये का भुगतान ठेकेदार को होगा। दिसंबर के अंत तक टेंडर खुलना है। गारबेज कलेक्शन योजना शुरुआती एस्टिमेट से बढ़ती है या घटती है, इसका पता तो टेंडर खुलने के बाद ही लगेगा।
टेंडर नए सिरे से लगे हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चूकी है। दिसंबर के अंत तक टेंडर ओपन होंगे। इस बार टेंडर का एस्टिमेट थोड़ा बढ़ा है। कस्बे में नियमित रूप से कचरा उठाने का कार्य किया जा रहा है। - सुजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष, नगर परिषद, रोहड़ू