फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru Municipal Council, action against street vendors, Shimla

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी का सामान किया जब्त, चालान काटे

Mon, 09 Sep 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहडू। नगर परिषद रोहड़ू ने बाजार की सड़कों पर अवैध रूप से रेहडी-फड़ी लगाने वालों पर कार्रवाई की है। परिषद के सफाई पर्यवेक्षक मनोज चौहान ने टीम के साथ कई स्थानों पर रेहड़ी-फड़ी वालों के चालान किए और उनका सामान जब्त किया। नगर परिषद ने कहा कि बाजार की सड़कों पर कई लोग कई अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ी चला रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान लोगों ने अपना सामान समेटने की कोशिश की। टीम ने लगभग पंद्रह रेहडी-फड़ी वालों का चालान कर उनका सामान जब्त कर लिया। इस दौरान नगर परिषद की टीम ने अपील की कि लोग अनाधिकृत स्थानों पर रेहडी-फड़ी न लगाएं और शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए परिषद की ओर से शहर में नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। नगर परिषद रोहड़ू इस बात को सुनिश्चित कर रही है कि न केवल अनाधिकृत रेहडी-फड़ी हटाई जाएं, बल्कि स्वच्छता की स्थिति में भी सुधार हो। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था भी सेब सीजन के दौरान प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed